Skip to content

जिले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित…..

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की,बैठक में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, औद्योगिक सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम समेत 17 एजेंडा बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था केवल पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी विभागों का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए और सभी 17 एजेंडा बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने को कहा।

Ad

बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।