Skip to content

जिला अस्पताल से चोरी बाइक चोरी करनेवाले महिला समेत तीन चोर गिरफ्तार,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

रायगढ़ / शहर के जिला अस्पताल से चोरी गई बाइक को कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर खोज निकला, साथ ही बाईक चुरानेवाले महिला समेत तीन चोरो को गिरफ्तार किया है,आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,

दरअसल प्रार्थी मुकुटमणी चौहान, निवासी लुकापारा थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने दिनांक 16 मार्च को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह 15 मार्च को अपनी पत्नी के इलाज हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ आया था और अपनी काले रंग की हीरो ग्लैमर एक्स-टेक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BA 0815 को दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल के बाइक स्टैंड में हैंडल लॉक कर खड़ा किया था।

शाम करीब 6 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली,रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिसमें कुछ संदेहियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके आधार पर पुलिस ने शिव सारथी, शंकर मिंज एवं रश्मि भारद्वाज (सारथी) की पहचान कर उनके निवास स्थान टीव्ही टावर, विनोद पान ठेला के पास दबिश दी और तीनों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15 मार्च को अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी किया और घर में छिपाकर रखा था ताकि बाद में बिक्री कर सकें।

आरोपी शिव सारथी के मेमोरेंडम पर चोरी की गई हीरो ग्लैमर एक्स-टेक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपये) बरामद कर जब्त की गई,तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू, आरक्षक राजश्री मेश्राम, उत्तम सारथी, नितेश लकड़ा, गोविंद पटेल तथा महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।