Skip to content

जिला अस्पताल के डॉक्टर्स क्वार्टर में अचानक आग लग जाने से मचा हडक़म्प–

रायगढ़/जिला अस्पताल के डॉक्टर्स कालोनी के एक क्वार्टर में अचानक आग लग जाने से हडक़म्प मच गई थी,सूचना मिलते हुए पुलिस व दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया,बताया जा रहा है कि क्वार्टर के बरामदे में दो सिलेण्डर रखे हुए थे, जिनमें आग लगी थी जिसके पीछे प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है,

\हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा किसी बड़ी हानि से इनकार नहीं किया जा सकता था, जिला अस्पताल में गोपी टॉकीज मार्ग की ओर डॉक्टर्स कालोनी है, जिसमें डॉक्टरों के अलावा अस्पताल के कर्मचारी रहते हैं।

Ad

दरअसल कल देर शाम तकरीबन 8 बजे बिल्डिंग के द्वितीय तल के एक क्वार्टर से आग की लपटें उठते देख आस-पास क्षेत्र में हडक़ंप मच गई थी,वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गई,हालांकि कुछ ही देर में सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया,बताया जा रहा है कि क्वार्टर के बरामदे में दो सिलेण्डर और अन्य सामान रखा था, जिसमें आग लगी थी,आग केवल बरामदे में ही फैल पाई थी तथा समय रहते आग बुझा लिया गया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी,

मामले की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली,एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है,वहीं प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना दिख रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।