कोरबा / कोरबा जिले के थाना उरगा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये बनाने का झांसा देकर तीन लोगों की नृशंस हत्या की गई थी, पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले की जाचं के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई थी, जिसने इस जघन्य अपराध का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया, दरअसल दिनांक 11 दिसंबर 2025 को थाना उरगा अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शव पंचनामा, साक्ष्य संकलन एवं गवाहों से पूछताछ की गई,जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र से रुपये कई गुना बढ़ाने का लालच देकर मृतक नितेश रात्रे, असरफ मेमन और सुरेश साहू को फार्म हाउस बुलाया था।

10 दिसंबर की रात आरोपी अपने साथ नायलॉन रस्सी और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री लेकर पहुंचा,पूर्व नियोजित साजिश के तहत एक-एक कर तीनों मृतकों को कमरे में बुलाया गया, जहां बाहर मौजूद सह-आरोपियों ने नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टिहत्या के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण नायलॉन रस्सी से गला घोंटने से दम घुटना (Asphyxia due to ligature strangulation) पाया गया तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या (Homicidal) बताई गई,जिसके बाद मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार कर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 धारा 103(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों के कब्जे से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार, 5 लाख रुपये नगद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है,गिरफ्तार आरोपी -आशीष दास, राजेन्द्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू, भागवत प्रसाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, मामले की विवेचना आगे भी जारी है..
HCNन्यूज़ के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में जिला और तहसील स्तर पर काम करने के इच्छुक संपर्क करें / आपके आसपास होने वाली घटनाओ कि खबरों के साथ विज्ञापन के लिए वाट्सअप नंबर –9826406521



