Skip to content

जलकुंभी की सफाई के दौरान तालाब में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही है मामले की जाचं–

कोंडागाव / कोंडागांव में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नगर पालिका की टीम को तालाब की सफाई के दौरान एक युवक का शव दिखाई दिया, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस से जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 30 पर स्थित बांध तालाब में नगर पालिका के कर्मचारी JCB मशीन की मदद से जलकुंभी की सफाई कर रहे थे,

इसी दौरान घनी जलकुंभी के बीच एक शव तैरता हुआ नजर आया तुरंत ही इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई,कुछ ही देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला, शव की पहचान कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई जो कोंडागांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है,

Ad

पुलिस जांच के आधार पर यह जानकारी सामने आई है कि मृतक शराब पीने का आदी था,संभावना जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह तालाब के पास आया होगा और फिसलकर तालाब में गिर गया होगा,हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी,