Skip to content

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 और कारतूस किए बरामद…

नई दिल्ली /हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के कमरे से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 और कारतूस बरामद किए, जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों की जांच जारी है. रविवार को पुलिस की तरफ से रेड डाली गई थी और फिर कमरे से सारा सामान बरामद हुआ है. यूपी से पकड़े गए एक डॉक्टर से मामले का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है. जांच में सामने आया है कि तीन डॉक्टर इस संगठन से जुड़े हुए थे. इनमें से दो डॉक्टर अदील अहमद राथर (अनंतनाग निवासी) और मुज़म्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है.

Ad

खास बात यह है कि अदील राथर वही डॉक्टर हैं, जिसके नाम पर हाल ही में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उसके निजी लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई थी. पुलिस ने यह कार्रवाई जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) अनंतनाग की मदद से की थी. उस समय अदील राथर कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत था, लेकिन उसने 24 अक्टूबर 2024 को अपना पद छोड़ दिया था.