अंबिकापुर / आदिवासी विकास विभाग में घोटालों की बात कोई नई नहीं है, यहाँ नित नए घोटाले सामने आते रहते है, अबकी बार सरगुजा जिले से बड़ी खबर निकल कर आई है, जहां स्मार्ट क्लास के नाम पर 49,97,500/- रु के स्मार्ट टीवी खरीदी का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है, इसके पहले यहाँ जग खरीदी का मामला सोसल मीडिया में यह खूब वायरल हो रहा है, जग के बाद स्मार्ट टीवी खरीदी घोटाला सामने आ गया है,
दरअसल आदिवासी विकास विभाग में स्मार्ट टीवी खरीदी की योजना लाइ गई, जिससे बच्चों को स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कराया जाना है,स्मार्ट पढ़ाई के लिए 5 नग सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव पैनल विथ सीपीयू की खरीदी का मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है,


दस्तावेजों से जाहिर होता है कि स्मार्ट पढ़ाई के नाम पर टीवी खरीदी जेम पोर्टल में माध्यम से खरीदी गई है, इसमें एक सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव पैनल विथ सीपीयू 3 ईयर वारंटी के साथ 5 नग की खरीदी की गई,जिसमे प्रत्येक की कीमत 9,99,500/- रु की दर से 5 नग 49, 97, 500/- रु की खरीदी हुई।
सोसल में मीडिया में सेम उत्पाद सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल विथ सीपीयू 3 ईयर वारंटी के साथ दो कोटेशन भी सोसल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसमे एक कोटेशन में सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल विथ सीपीयू 3 ईयर वारंटी की कीमत 1,59,990/- रु और दूसरे कोटेशन में सेम उत्पाद की कीमत 1,45,000/- रु उल्लेखित है,
इससे जाहिर है की जिसे 9,99,500/- रु की दर से खरीदी गई है वो बाजार 1,45,000/- रु से 1,59,990/- रु तक के बीच आसानी से अलग अलग कंपनियों को सेम उत्पाद मिल सकती है जो बाजार में उपलब्ध है,जिसे जेम पोर्टल से 999500/- रु में खरीदी कर भ्रष्टाचार का एक नया आयाम पैदा किया है, जेम पोर्टल बिल के साथ कोटेशन भी सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रही है,
कोरबा, कोरिया सरगुजा क्षेत्र के कांग्रेसी इस मुद्दे को हांथों हाथ ले रही है और भाजपा राज में घोटालों को उजागर करते हुए हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है, सरगुजा कोरिया जिले के सोसल मीडिया में वायरल हुआ इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप भी मचा हुआ है, इधर कांग्रेस एक के बाद एक उजागर होते घोटाले को लेकर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं और देखते ही देखते यह मामला हाई प्रोफाइल बन चुका है,
दस्तावेज के अनुसार जेम पोर्टल में 2 जनवरी 2025 को खरीदी तारीख अंकित है,आदिवासी विकास विभाग कमिश्नर कार्यालय अंबिकापुर सरगुजा के द्वारा खरीदी की गई,बेचने वाली फर्म कोरिया जिले की है जेम पोर्टल रसीद के अनुसार विक्रेता फर्म Bagalamukhi Enterprises pvt, dinesh soni, Behind durga mandir, प्रेमाबाग रोड जामपारा, बैकुंठपुर, कोरिया छत्तीसगढ़ से खरीदी की गई है।




