Skip to content

जंगल में लकड़ी लेने गई चाची और उसकी नाबालिग भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस में मामला दर्ज–

बलरामपुर /बलरामपुर जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है,जंगल में लकड़ी लेने गई चाची और उसकी नाबालिग भतीजी से झारखंड के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया,वारदात के बाद आरोपियों की धमकी से डरी महिला ने उसी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।

घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है लेकिन 3 महीने बाद 3 दिसंबर को केस दर्ज हुआ,वही पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा, जिसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने कठोर कदम उठाया।

Ad

परिजनों की शिकायत के बाद भी FIR दर्ज न करने पर ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड किया गया,थानेदार गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी हुए।

दरअसल 25 वर्षीय विवाहिता अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी,तभी झारखंड के कुसुमियादागर निवासी तीन युवक सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) ने दोनों को दबोच लिया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया,साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देंगे, घटना के बाद दोनों किसी तरह जंगल से घर पहुँचीं,सदमे में महिला ने उसी रात घर के पटाव में फांसी लगाकर जान दे दी।

महिला के पिता और परिजनों ने सनावल थाने में कई बार शिकायत दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया न ही आरोपियों की तलाश की। पति उस समय मध्यप्रदेश के जबलपुर में काम कर रहा था सूचना मिलते ही वह आकर अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

नवंबर में परिजनों ने IG से शिकायत की। जांच में नाबालिग के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद 3 महीने बाद जाकर नाबालिग से गैंगरेप, महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो FIR दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। IG दीपक कुमार झा ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है और किसी भी जिम्मेदार को छोड़ा नहीं जाएगा।