Skip to content

जंगल में मिली महिला की लाश,शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने की आशंका–

रायगढ़ /दो दिन से लापता महिला की लाश जंगल में मिली, शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका,पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की अपनी जाचं, दरअसल पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जिवरी गांव के पास जंगल में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी सी फैल गई है, मृतका की पहचान घासनिन मांझी पति सुनऊ राम निवासी जिवरी के रूप में हुई है जोकि बीते दो दिनों से लापता थी,जिसका परिजनों ने पूंजीपथरा थाना में गुम-शुदगी दर्ज कराई थी,

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि जंगल में कुछ अज्ञात शिकारियों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए तार के माध्यम से अवैध रूप से बिजली का करेंट बिछाया था और महिला उसी करेंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने घटनास्थल से बिजली का तार और अन्य शिकार सामग्री जब्त कर ली है।

Ad

मामले में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,मौत के कारणों की विस्तृत विवेचना की जा रही है, वही इस असामयिक मौत को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश का माहौल है।