Skip to content

जंगल में चल रहे खुडखुडिया फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार…

रायगढ़ / रायगढ़-कोरबा बॉर्डर स्थित गांव धसकामुड़ा के जंगल में चल रहे खुडखुडिया जुआ फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार, जुआ रेड में करीब 90 लाख की 7 चार कार, 57,140/- नगद एवं 5 गैस लाइट, खुडखुडिया जुआ सामाग्री जब्त, छाल पुलिस ने जुआरियों पर 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत  की कार्रवाई,

दरअसल छाल पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा बॉर्डर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर संचालित पाचं जुए के फड़ पर दबिश देकर 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है,

कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने व खिलाने के लिए पहुंचे एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA तथा एक ऑल्टो कार सहित लगभग 90 लाख मूल्य की संपत्ति, जुआ फड़ से 57,140/- नगद तथा 5 गैस लाइट जब्त की गई हैं,

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए जुआरी घरघोड़ा, तमनार, डभरा एवं जैजैपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो धसकामुड़ा बस्ती के छोर पर एकत्र होकर बड़े पैमाने पर खुडखुडिया जुआ खेल रहे थे,

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर सभी खुडखुडिया जुआ खेलने और खिलाने वालों को मौके से गिरफ्तार किया,

इस मामले में छाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग पाँच प्रकरण दर्ज किए गए हैं, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है,