रायगढ़/रायगढ़ जिले के पूर्वी क्षेत्र में बसे ग्राम बड़माल की रिया सिदार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेंगालपाली में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है, छोटे से गांव की यह बहादुर और मेहनती छात्रा अपने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।

रिया सिदार के पिता सुभाष सिदार पेशे से किसान हैं और माता सुविधा सिदार गृहिणी हैं,परिवार की सीमित साधनों के बावजूद रिया ने शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त कर दिखाया है,उनके पिता सुभाष सिदार बताते हैं, “हमारे पास ज्यादा संसाधन नहीं हैं, लेकिन हमने हमेशा रिया को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
उसका समर्पण और मेहनत देखकर हमें गर्व महसूस होता है रिया की यह सफलता केवल अंक और परिणाम तक सीमित नहीं है,यह कहानी है मेहनत, अनुशासन और आत्म-विश्वास की,स्कूल के शिक्षक बताते हैं कि रिया न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट है, बल्कि सहपाठियों के बीच एक सकारात्मक और मददगार छात्रा के रूप में भी जानी जाती है,उन्होंने कहा, “रिया का ध्यान हमेशा सीखने और आत्म-सुधार पर रहता है,उसकी सफलता उसी का परिणाम है।




