Skip to content

छात्र-छात्राओं को फ्लैट में कैद कर छेड़खानी-लूट की,पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार….

रायपुर /राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर लेडी पूजा उर्फ मोनिका सचदेवा की गुंडागर्दी ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है,उसने यहाँ कमल विहार के एक फ्लैट में दो छात्राओं और उनके भाई को बंधक बनाकर मारपीट व लूट की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी,आरोपियों ने खुद को महिला एसआई बताकर पीड़ितों को डराया और धमका-धमकाकर कैश, मोबाइल, लैपटॉप समेत करीब डेढ़ लाख का सामान छीन लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने पूजा सहित उसके पांच मददगारों को गिरफ्तार किया है, मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश जारी।

मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, दरअसल अमलीडीह की एक युवती अपनी सहेली के साथ भाई को दवाई देने कमल विहार गई थी,दवाई देकर लौटते समय लिफ्ट में उनकी मुलाकात पूजा सचदेवा और उसके साथियों से हो गई,सभी नशे की हालत में थे बातचीत के दौरान पूजा ने खुद को महिला पुलिस अधिकारी बताते हुए छात्रा पर ‘गलत गतिविधियों’ में शामिल होने का झूठा आरोप जड़ दिया,

Ad

डरी-सहमी छात्रा को पूजा जबरन उसके भाई के कमरे तक ले गई कमरे में युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी थे,आरोपियों ने दरवाजा बंद कर सभी को कमरे में कैद कर दिया,इसके बाद जमकर मारपीट धमकियां और गाली-गलौज की गई,गैंग ने कैश छीनने के बाद भी पैसे की मांग करते हुए अश्लील हरकतें तक कीं डर के माहौल में पीड़ित कुछ बोल नहीं पाए,

मुजगहन पुलिस ने तुरंत दबिश देकर पूजा सचदेवा सहित उसके गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है,उसका भाई मोनू सचदेवा और साथी करण साहू फरार चल रहे हैं,सभी पर डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।