जशपुर /हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ दैहिक शोषण करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज, दरअसल छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है,और अब आगे की कार्यवाई जारी है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पीड़िता 10वीं की छात्रा है जो छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है,वही स्कूल में पढ़ाई करने के अलावे पीड़ित छात्रा आरोपी शिक्षक के घर मे काम भी करती है,बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व छात्रा आरोपी शिक्षक के घर से गायब हो गई जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट आरोपी के द्वारा ही कोतवाली में दर्ज कराई गई,


छात्रा की गुमशुदगी का मामला सामने आते ही कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते लापता छात्रा को ढूंढ निकाला, पुलिस ने जब पीड़िता से बात की तो उसने आरोपी शिक्षक की सारी काली करतूतों का कच्च्चा चिठ्ठा खोलकर रख दिया,कि कैसे आरोपी शिक्षक पीडिता का शोषण कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है,
घटना की पुष्टि करते हुए एडिशन एसपी ने अनिल कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई हैऔर आगे की कार्रवाई जारी है….



