Skip to content

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर /रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी की पहचान मनोज सतनामी निवासी पुसौर के रूप में हुई है,यह घटना उस समय सामने आई जब पूरे प्रदेश में राज्योत्सव और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जा रहा था,

मूर्ति तोड़े जाने की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने तेज विरोध प्रदर्शन किया,बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल क्षतिग्रस्त मूर्ति को बदलकर नई मूर्ति की पुनः स्थापना कराई, वही तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं लगती, जिसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना जानबूझकर की गई या मानसिक अस्थिरता के कारण।

Ad

प्रशासन ने थनौद से नई प्रतिमा मंगवाकर सुबह वीआईपी चौक पर पुनः स्थापित कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश और संवेदनशील माहौल बन गया था हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है, साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।