रायगढ़ / छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी, कोषाध्यक्ष आशिफ, इकबाल, महासचिव शशांक दुबे एवं प्रदेश की टीम का घरघोड़ा नगर आगमन हो रहा है, यहाँ उनके स्वागत में रैली एवं सम्मान सभा का आयोजन किया गया है,
घरघोड़ा नगर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम भोजवानी को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर घरघोड़ा वासियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा,


अतिथियों के स्वागत में कारगिल चौक से रैली निकालकर जय स्तंभ चौक होते हुए बैगीन डोकरी मंदिर मे पूजा-अर्चना एवं सम्मान सभा का कार्यक्रम दुर्गामंच ब्लाक कालोनी में पहुचेगी जहां अतिथियों को सम्मानित की जाएगी,
अध्यक्ष रूपेन्द्र (डब्बू) गोयल ने नगर की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये, इस कार्यक्रम मे रायगढ़, धरमजयगढ़, खरसिया, तमनार, सारंगढ, लैलूंगा सहित जिले के पत्रकार साथी उपस्थित रहेंगे,



