Skip to content

चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द समेत बीट प्रधान आरक्षक लाइन हाजिर, SI विजय एक्का को बनाया गया चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी…

रायगढ़ /अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने के कारण जिला पुलिस कप्तान ने चौकी प्रभारी समेत बीते हवलदार को लाइन हाजिर कर दिया, दरअसल बीते 11 मार्च को चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी,इस संबंध में उनके द्वारा चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली गई लेकिन उनके द्वारा मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई,

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जुआ रेड कराई,कार्रवाई के दौरान चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और 10,600/- नगद जप्त किया गया और आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी तथा बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन का अभाव तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी रायगढ़ द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है, साथ ही थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी बनाये जाने का आदेश जारी कर दिया है।