Skip to content

चोर की जान आफत में-पुलिस स्टिकर लगी कार से चोरी करने आए थे चोर…

कोटा / शहर के सुने घरों में हाथ साफ करने के लिए चोर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन कई बार उनके ये ही हथकंडे उन्हीं पर भारी पड़ जाते हैं, चोरी तो हो नहीं पाती लेकिन जान पर जरूर बन आती है,दरअसल, राजस्थान के कोटा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक चोर गया तो चोरी करने था मगर एग्जॉस्ट फैन के होल में ऐसा बुरा फंसा की जान पर लेने के देने पड़ गए साथ ही पकड़ा गया सो अलग, चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://youtube.com/shorts/P3Kfw3mknS

Ad

बताया जाता है कि यह पूरा मामला कोटा के प्रताप नगर का है। जहां एक परिवार खाटू श्याम जी दर्शन करने गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर दो चोर रात के अंधेरे में घर में चोरी के मकसद से दाखिल होने आए। इस बीच जब एक चोर ने एग्जास्ट फैन के छेद से घर के अंदर घुसने की कोशिश की तो वह होल में ही फंसकर रह गया। न वह अंदर जा पाया और न ही बाहर आ पाया। वह आधा अंदर और आधा बाहर लटका हुआ था। साथ ही उसकी जान पर आफ़र बनी हुई थी।

https://youtube.com/shorts/7Wgc53pCaMA

चोर एग्जास्ट फैन के होल में फंसा ही था की इस बीच परिवार की घर वापसी भी हुई। जब परिवार घर पहुंचा तो तो इस बीच जो दूसरा चोर था वह भाग निकला लेकिन यह चोर वहीं फंसा रहा। परिवार के लोगों ने जब चोर को एग्जास्ट में फंसा हुआ देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। वहीं पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बड़ी जद्दोजहद के साथ होल में बुरी तरह से फंसे चोर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों चोर पुलिस स्टिकर लगी कार से चोरी करने आए थे।