Skip to content

चोरों के आगे पुलिस भी पस्त है,यहाँ आज नागरिको को छोडिये ये चोर थानेदार के घर भी बार-बार चोरी कर दे रहें है चुनौती–

कोरबा /कोरबा जिले में चोरों के आगे पुलिस भी पस्त है यहाँ आम नागरिको को छोडिये ये चोर थानेदार के घर भी बार-बार चोरी कर चुनौती दे रहें है, दरअसल जिले में उस समय लोग-बाग अवाक रह गए जब उन्हें पता चला कि थानेदार नवल साहू के सरकारी आवास में फिर से चोरी हो गई यह चौथी बार हुई है, जब उनके घर में चोरों ने धावा बोला और कीमती जेवर व नकदी समेटकर फरार हो गए,

मिली जानकारी के अनुसार नवल साहू पहले कोरबा में पदस्थ थे और फिलहाल राजनांदगांव में तैनात हैं वे पंप हाउस स्थित सरकारी आवास क्रमांक 2A-1 में रहते हैं,सोमवार सुबह उनकी नौकरानी रामकुमारी बरेठ जब घर पहुंची तो उसने देखा कि ताला टूटा हुआ है,अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी पड़ी थी और उसमें रखा सामान गायब था,

Ad

नौकरानी रामकुमारी ने बताया कि यह चौथी बार है जब नवल साहू के घर में चोरी हुई है,इस बार चोर अलमारी में रखे चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए लगातार हो रही चोरियों से परिजन और आसपास के लोग दहशत में हैं,इधर चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जाच पड़ताल शुरू की, मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि चोरी की वारदात दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है.