Skip to content

चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़ / जिले के नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से मकान से सोने-चांदी के जेवर और राशन दुकान से 15 हजार रुपये का सामान चोरी, शत-प्रतिशत संपत्ति की बरामद कर ली है,गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक, एक विधि से संघर्षरत बालक और चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स शामिल,भेजे गए न्यायिक रिमांड पर,

दरअसल 23 फरवरी को ग्राम नावापारा टेण्डा निवासी प्रार्थी मनीष महंत द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 फरवरी 2026 को वह ड्यूटी पर गया था और घर में उसकी बहन व मामी मौजूद थीं। 21-22 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर आलमारी में रखे एक नग सोने का फुली, एक जोड़ी चांदी का पायल और दो नग चांदी का बिछिया चोरी कर ले गया,रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


वहीं ग्राम नावापारा टेण्डा में संचालित संजय महाराज राशन दुकान के संचालक संजय शर्मा (50 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 फरवरी को दुकान बंद कर घर चले गए थे और अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला तथा दुकान के अंदर रखे साबुन, तेल, क्रीम, पेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू, फेसवॉश, सीएफएल बल्ब, टिफिन बॉक्स सहित अन्य राशन सामग्री कुल कीमती लगभग 15,000 रुपये चोरी होना पाया गया। इस संबंध में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

मामले में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माल मुल्जिम की पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर ओमप्रकाश अगरिया उर्फ चकदे (25 वर्ष) निवासी ग्राम नावापारा टेण्डा और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने मकान और राशन दुकान में चोरी करना स्वीकार किया,आरोपी ओमप्रकाश अगरिया ने चोरी की गई चांदी की पायल को बसीर कॉलोनी घरघोड़ा स्थित आर.जी. ज्वेलर्स के संचालक गौतम मंडल (40 वर्ष) को बेचना बताया, जिस पर पुलिस ने गौतम मंडल को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी ओमप्रकाश अगरिया के मेमोरेंडम पर एक नग सोने का फुली और दो नग चांदी का बिछिया बरामद किया गया, वहीं विधि से संघर्षरत बालक से चोरी की संपत्ति बिक्री से प्राप्त 1000 रुपये बरामद किए गए,ज्वेलर्स गौतम मंडल से चोरी की गई एक जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया गया।

इसी प्रकार राशन दुकान से चोरी किया गया लगभग 15,000/- रुपये का पूरा सामान आरोपी ओमप्रकाश अगरिया से बरामद कर जप्त किया गया। कुल मिलाकर दोनों मामलों में चोरी की गई लगभग 45,100 /-रुपये की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है,मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

प्रकरण में आरोपी (1) ओमप्रकाष अगरिया उर्फ चकदे पिता तुलसी राम अगरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नावापारा टेण्डा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ (2) गौतम मंडल पिता बैद्यनाथ मंडल उम्र 40 वर्ष सा. ग्राम निश्चिंचपुर थाना दासपुर जिला मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) हा.मु. आर.जी. ज्वेलर्स बसीर कालोनी घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) तथा विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।