Skip to content

चार साल की माशूम के साथ दरिंदगी,आरोपी पुलिस के गिरफ्त में–  

रायपुर /राजधानी रायपुर में दुष्कर्म केस ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है,यहाँ एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें 32 साल के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।

दरअसल पास के गांव में दिन सामान्य था बच्चे खेल रहे थे,फिर अचानक चीखें गूंजीं,जिसे सुन लोग दौड़े, माहौल सन्नाटे में बदल गया परिजनों ने बच्ची को तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया,डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तुरंत रेफर किया। इसी दौरान घटना को जानकर लोगो का गुस्सा फूट पड़ा, PHC के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।और हंगामा शुरू हुआ पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी राजा वर्मा को हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ शुरू हो चुकी है,आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, POCSO एक्ट के तहत की जा रही है कार्रवाई, मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार,वही अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई होगी।