रायपुर /दुर्ग-अजमेर ट्रेन के जनरल डिब्बे के बाहर खड़े होकर आतिशबाजी करने वाले युवक को रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है, चलती ट्रेन में आतिशबाजी करने का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे,वाइरल वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया,

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरजीत सिंह ने रायपुर और बिलासपुर के बीच चलती दुर्ग-अजमेर ट्रेन के जनरल डिब्बे के बाहर खड़े होकर आतिशबाजी की थी, युवक की इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई,
ट्रेन के बाहर खड़े होकर पटाखे जलाने की घटना सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी हरकत में आई,चलती ट्रेन में इस तरह की गतिविधि से यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था,वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई और पेंड्रा रोड स्टेशन पर दबोचा गया आरोपी मामले की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी ली,
तलाशी अभियान के दौरान आरोपी सुरजीत सिंह को पकड़ लिया गया,रेलवे पुलिस ने आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ रेलवे एक्ट और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, रायपुर और बिलासपुर के बीच चलती ट्रेन में हुई इस घटना ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे, हालांकि वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




