नई दिल्ली /गया/बिहार के गया जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आई 26 वर्षीय युवती के साथ चलती एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है,वारदात को अंजाम देने वाले कोई बाहरी नहीं बल्कि एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,

दरअसल यह घटना 24 जुलाई को हुई जब भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट में दौड़ते समय युवती बेहोश होकर गिर पड़ी,और उसे इलाज के लिए तुरंत मौके पर मौजूद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन इसी दौरान टेक्नीशियन की उसपर नियत बिगड़ गई और चलती गाड़ी में टेक्नीशियन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर सुनसान जगह पर ड्राइवर ने भी अपनी हवस मिटाई और उसे अस्पताल पहुचाया,

जहाँ पीड़िता ने अस्पताल में महिला डॉक्टर को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला उजागर हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पुलिस ने रात में ही कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है,



