रायगढ़ /रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील मुख्यालय से महज 3 किमी दूर ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके ही घर के पीछे गड्ढे में दबे हुए मिले,घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी केअनुसार आज सुबह ग्राम कोटवार ने खरसिया पुलिस को सूचना दी कि राजीव नगर स्थित बुधराम उरांव के घर से तेज बदबू आ रही है,


सूचना पर खरसिया टीआई राजेश जांगड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि परिवार दो दिनों से दिखाई नहीं दिया,जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो अंदर खून से सना फर्श और बिस्तर मिला,वहीं घर के पीछे गोबर खाद से ढके गड्ढे को खोदने पर चार शव बरामद हुए।
मृतकों की पहचान-
1. बुधराम उरांव पिता चमार सिंह उरांव
2. सहोद्रा उरांव पत्नी बुधराम
3. अरविंद उरांव पुत्र बुधराम
4. शिवांगी उरांव पुत्री बुधराम
वही परिवार की बड़ी बेटी सिवानी इस घटना से बच गई क्योंकि वह उस समय कोतरलिया (पतरापाली) रहकर में पढ़ाई कर रही थी।
परिवार की बेटी का दर्द– अपनों को खो चुकी बेटी सिवानी ने रो-रोकर पत्रकारों के माध्यम से प्रशासन से निवेदन किया मेरे परिवार के हत्यारों को कठोर सजा दिलाइए क्योंकि उन्होंने मुझे अनाथ कर दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी प्रभात पटेल, खरसिया टीआई राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी अमित तिवारी, एसडीएम प्रवीण तिवारी और नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल सहित फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर मौजूद है मामले की सघन जाचं कर रही है,
मामले में पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने बताया कि हत्या किस कारण से हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जल्द ही जांच के बाद किया जाएगा।



