Skip to content

घर के परछी में मिली युवक की लाश हत्या की आशंका,पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाचं —

रायगढ़/घर की परछी में मिला युवक की लाश,मृतक की पहचान बलराम सारथी निवासी गाला थाना पत्थलगांव के रूप में हुई है,मृतक के सिर और चेहरे पर है गहरे चोट के निशान, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है,

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली की घटना, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने उच्च अधिकारियो ने मामले से अवगत कराते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है,

Ad

हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है, ग्रामीणों का कहना है कि बलराम ने कुछ वर्ष पूर्व बरपाली की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था,

वर्तमान में वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पिछले एक सप्ताह से ससुराल बरपाली में रह रहा था,

थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे, वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।