Skip to content

घरघोड़ा पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा,पुरानी रंजिश को लेकर अपनों ने बहाया अपनों का लहू…..

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज छह घंटे में सुलझा लिया है,सुबह घर के बाहर पति-पत्नी के रक्तरंजित शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी, जांच में सामने आया कि मृतक के ही भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) के शव उनके घर के बाहर पड़े मिले थे, दोहरे हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू व जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे, एसडीओपी धरमजगढ़ सिद्दांत तिवारी, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

Ad

 पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और गांव का ही युवक भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) मंगलवार रात गुरबार सिंह के घर पहुंचे थे, जहां आपसी विवाद के बाद दोनों ने डंडे और लात-घूंसों से मार-मार कर दंपती की हत्या कर दी, पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि आरोपी भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया के पिता के साथ लगभग 03-04 साल पहले गुरबार सिंह मारपीट किया गया था,

जिसकी रंजिश थी तथा आरोपी ओमप्रकाश राठिया लगभग 01-02 साल पहले रास्ते में 200/- रू. मिला था, किंतु मृतक/मृतिका को आशंका थी कि उनके गुम हुए नगदी रकम 6000/- रू. मिलने उपरांत ओमप्रकाश वापस नहीं किया, गुरबार सिंह से पूर्व में हुए झगड़े और पैसों के लेन-देन की रंजिश के चलते उन्होंने वारदात की योजना बनाई थी और घटना दिन रात्रि गुरबार सिंह राठिया के घर गये जहां एक साथ पहले खाये-पीये और उसी दरम्यान हमारा पैसा को दो कहकर हम दोनों को गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दिए,

तब दोनों वहीं पास में रखे डंडा व हाथ मुक्का,लात से मारपीट किये तथा दोनों को जमीन में घसीटे और (चाचा-चाची) दोनों के बेहोश हो जाने पर भाग गये, आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त डंडा, मोबाइल जप्त किया गया है, घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे,

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है,दोनों आरोपियों — भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया पिता शिवप्रसाद राठिया (20 वर्ष) एवं ओमप्रकाश राठिया पिता सेतराम राठिया (32 वर्ष), निवासी ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा, थाना घरघोड़ा को धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों को अपराध में  विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है,, 

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में महज छह घंटे में इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, एएसआई रामसाजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, पासरमणी बेहरा,आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल, दिनेश सिदार और प्रहलाद भगत और सहयोगी नागरिक कालिया गुप्ता की अहम भूमिका रही।