रायगढ़ /रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौना जंगल में पुलिस ने छापेमारी करते हुए जंगल में बनाई जा रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी को नष्ट किया और बड़ी मात्रा में महुआ पास नष्ट कर अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाया है,

दरअसल रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना छाल पुलिस द्वारा ग्राम बरभौना में कल छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरभौना के बाहर जंगल क्षेत्र में भट्ठी बनाकर अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को आता देख अवैध शराब बनाने में संलिप्त व्यक्ति मौके से जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में महुआ पास (कच्चा माल) पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया,
जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया।आपको बता दें कि हाल ही में थाना प्रभारी छाल द्वारा छाल बस्ती में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी तथा ग्रामीणों को ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया था।
ग्रामीणों की जागरूकता और सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई की है। गांव में मुनादी कराकर अवैध शराब बनाने वालों को फिर से चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ा जायेगा और कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।




