Skip to content

गेवरा रोड से रायपुर जा रही लोकल ट्रेन आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से टकराई,राहत दल मौके पर….

बिलासपुर /छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी से टकराई, 10 की मौत की आशंका, केबिन में फंसा रहा लोको पायलट, बिलासपुर-कटनी रेल लाइन ठप, मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा रोड से रायपुर जा रही लोकल ट्रेन, बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई,

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकल ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए,हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया,

Ad

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में कई यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है वहीं राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है,

रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं,फिलहाल ट्रेन सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है,घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है रेलवे के तकनीकी दल मौके पर जांच में जुटा हुआ है,