Skip to content

गेवरा–पेंड्रा रेल लाइन पर से कबाड़ चोरों ने करोड़ों रुपये का लोहा किया पार,पुलिस को शिकायत का इंतजार…. 

कोरबा / गेवरा–पेंड्रा नई रेल लाइन परियोजना पर कबाड़ चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है,यहाँ युद्धस्तर पर चल रहे रेलवे निर्माण कार्य को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है,कबाड़ चोर बड़ी संख्या में पहुंचकर रेल लाइन काटकर ले जा रहे हैं जिससे अब तक करोड़ों रुपये की रेल सामग्री चोरी हो चुकी है।

यह रेल लाइन शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा बिछाई जा रही है, चोरों ने न केवल रेल सामग्री पर हाथ साफ किया, बल्कि साइड पर खड़ी हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे कंपनी को अतिरिक्त नुकसान हुआ है,मामले की शिकायत बांकी मोंगरा थाना में दर्ज कराई गई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है,

Ad

आपको बता दें कि इससे पहले शहर के बीचों-बीच नहर पर बने लोहे के पुल की चोरी का मामला भी सामने आ चुका है, जो अब तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है ऐसे में अब निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक की चोरी ने पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल और गहरे कर दिए हैं??

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लखन पटले ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है, जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।