रायपुर /छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं,यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर और रायगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों एवं रेंजों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती की उम्मीद की जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार संजीव शुक्ला को पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है,रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई,अभिषेक शांडिल्य को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज नियुक्त किया गया है,बालाजी राव सोमवार को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।


जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ जिले कि कमान सौपी हैं तो अमित दुकराम कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया,वहीं जशपुर, रायगढ़ और रेलवे पुलिस से जुड़े अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगर पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। शासन के इस निर्णय को आगामी समय में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साइबर क्राइम और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।




