Skip to content

गुरूजी का आंगनवाड़ी सहायिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल,शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश–

मध्यप्रदेश /मध्य प्रदेश के देवास स्थित एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में स्कूल शिक्षक आंगनवाड़ी सहायिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया जिसका स्कूली छात्रों ने वीडियो बना लिया और वाइरल कर दिया है,वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं, वही गुरूजी ने इसे AI टेक्नोलॉजी का दूरउपयोग बता थाने में दी शिकायत ?

दरअसल, यह वीडियो आदिवासी बहुल उदयनगर संकुल के एक सरकारी स्कूल का है,जहाँ शिक्षक विक्रम कदम क्लास टाइम में ही बच्चों को बाहर कर आंगनवाड़ी सेविका के साथ रंगरेलियां मना रहा था, वह क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में था जिसका स्कूली छात्रों ने वीडियो बनाया है,शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला में स्थित है,

Ad

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक विक्रम कदम कई सालों से यही पदस्थ हैं,वह लंबे समय से ऐसी हरकतें कर रहा है बच्चों के सामने भी कई बार महिला के गले में हाथ डालकर बैठा रहता था,हालाकि सामने आया वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है,वही ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले भी गांव के पटेल और उपसरपंच ने सबके सामने उसे समझाया था, इसके बावजूद भी वह नहीं माना पहले संकुल (स्कूल समूह) में भी इस बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक के हौसले बुलंद थे,

वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारती ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी,आरोप सही पाए जाने पर पंचनामा बनाकर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी, वहीं आरोपी शिक्षक विक्रम कदम ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो जारी कर कहा कि AI टेक्नोलॉजी का उपयोग कर मोबाइल से मेरा फेक वीडियो बनाया गया है,यह मुझे बदनाम करने की साजिश है मैंने इसे लेकर उदयनगर थाने में आवेदन दिया है,,