रायपुर /रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,यहां वंदे भारत एक्सप्रेस में पुलिस ने गांजा तस्करी करती हुईं 2 युवतियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है,ये लड़कियां वंदे भारत एक्सप्रेस के AC 2 कोच में गांजा तस्करी कर रही थीं,आरोपियों की पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई है।

दोनो युवतियां तिफरा बिलासपुर की निवासी हैं और विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रही थीं, दोनों लड़कियों के पास से 24 किलो गांजा जब्त हुआ है,जब्त गांजे की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है,इस कार्रवाई को NCB और RPF ने साथ मिलकर अंजाम दिया है,
लड़कियों ने गांजे को ट्रॉली बैग में छिपा रखा था, जिससे दूसरों को ये लगे कि लड़कियां अपने बैग में कपड़े या अन्य जरूरी सामान लेकर जा रही हैं, लेकिन जब इनके बैग्स को खोला गया तो उसमें गांजे के अलावा कुछ नहीं था,इन गांजे से भरे बैग्स को देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
देखने में ये लड़कियां बहुत कम उम्र की लग रही हैं और इनका पहनावा भी आम लड़कियों की तरह ही है, लेकिन उनका दिमाग इस तरह आपराधिक गतिविधियों में लगा होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था,




