अंबिकापुर /गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम की बोलेरो वाहन को मौके का फायदा उठाते हुए चोर लेकर फरार हो गया, वाहन चोरी की जानकारी मिलते ही गांजा तस्कर को छोड़ पुलिस अपना वाहन तलाशने में जुट गई, जिसे लेकर बाजार में चर्चा का माहौल गर्म है,

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर सिटी कोतवाली की पुलिस टीम सत्ती पारा में गांजा तस्कर को पकड़ने गई थी,बोलेरो वाहन को कुछ दूर पर खड़े कर पुलिस टीम नशे के सौदागर को पकड़ने निकली थी, इस दौरान मौका पा कर चोर पुलिस की बोलेरो वाहन को लेकर फरार हो गया,
इधर पुलिस को अपनी वाहन चोरी की जानकारी मिलते ही गांजा तस्कर को पकड़ने के बजाय अपनी वाहन की पतासाजी में जुट गई l बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन में डीएसपी साहब का मोबाइल छूटने के चलते पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार करने में सफल हुई है,




