रायगढ़/रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, महिला अपने पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी, घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की,मृतिका आठ माह की गर्भवती थी,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी,कल सुबह महिला ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली,जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आईं तो परिवार के सदस्य दरवाजा खोलने पहुंचे और तब यह दुखद दृश्य सामने आया,


घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया,पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतिका के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है,स्थानीय अधिकारी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं,
इस घटना ने क्षेत्र में लोगों में गहरा शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने महिला की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए,विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक दबाव और घरेलू समस्याओं के कारण कभी-कभी व्यक्ति इस तरह के दुखद कदम उठा लेते हैं…



