Skip to content

खिलौना समझकर जहरीले करैत को मासूम ने अपने दांतों से काट लिया–

जगदलपुर/बस्तर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है यहां जगदलपुर शहर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 वर्षीय मासूम मानवी कश्यप ने खेल-खेल में खिलौना समझकर जहरीले करैत सांप को अपने दांतों से काट लिया,बच्ची के दांतों के वार से सांप की मौके पर ही मौत हो गई, पर राहत की बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है,

जब मां दीपिका ने यह दृश्य देखा तो वह घबरा गई और तुरंत परिजनों को बुलाया,घबराहट के बीच बच्ची को फौरन जगदलपुर के मेकाज अस्पताल ले जाया गया,डॉक्टरों ने बच्ची को 24 घंटे निगरानी में रखा। रिपोर्ट में पाया गया कि मानवी पूरी तरह सुरक्षित है,अगले दिन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया,

Ad

दरअसल मानवी घर के कमरे में खेल रही थी और उसकी मां दीपिका की तबीयत खराब थी तो वो घर पर लेते हुई थी और अन्य परिजन खेत में काम कर रहे थे,खेलते-खेलते मानवी ने दरवाजे के पीछे छुपे करैत सांप को देखा और उसे खिलौना समझ बैठी मासूमियत में उसने सांप को पकड़कर दांतों से काट लिया,जिससे जहरीला सांप देखते ही देखते तड़पकर मर गया,