रायगढ़ / शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी से चोरी हुई तिजोरी कलमी दीपा में अग्रोहा धाम के पीछे खेत में लावारिस हालत में मिली,चोर जिसे चुराने के बाद खोल या तोड़ नहीं पाए इसके चलते पकड़े जाने के भय से खेत में फेंक कर चले गए,जिसे पुलिस ने खोज-बीन के दौरान बरामद कर लिया,घर लाकर पीड़ित द्वारा तिजोरी को खोले जाने पर 25 लाख के जेवरात सहित 64 हजार नगद बरामद हुए, जिससे तिजोरी मालिक व पुलिस टीम ने राहत की सास ली,वही अब कोतरा रोड पुलिस अज्ञात चोरों के तलाश में सरगर्मी से जुट गई है,

दरअसल बीते दिनांक 29 दिसंबर 2025 को फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी गौरव अग्रवाल (आलोक अग्रवाल के बड़े भाई) द्वारा थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई आलोक अग्रवाल, निवासी क्वार्टर 19 नंबर फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं, आलोक अग्रवाल निजी कार्य से दिनांक 27.12.2025 को रायपुर गए थे।

29 दिसंबर को दोपहर उनके घर की बाई (महिला) ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने और संदिग्ध स्थिति की जानकारी दी,मौके पर पहुंचकर देखा गया कि बेडरूम की ग्रिल टूटी हुई थी, ताले टूटे थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया जाना प्रतीत हुआ।
कोतरारोड थाना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 505/2028, धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की,घर स्वामी आलोक अग्रवाल द्वारा उनके घर से तिजोरी और अलमारी में रखें करीब 54 तोला सोना चांदी के आभूषण और कैश 2 लाख की चोरी होना बताया गया है,
वहीं घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक,दिव्यांग पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक,मयंक मिश्रा, डीएसपी,सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतरारोड, मोहन भारद्वाज, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया,पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर आज सुबह चलाए गए सर्चिंग दौरान चोरी तिजोरी की बरामदगी में पुलिस को सफलता मिली है।
बरामद तिजोरी से 27 तोला सोने के जेवरात लगभग 25 लाख रुपये एवं 64,000/- रुपये नगद, कुल करीब 25.64 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है, पुलिस टीम चोरी गए अन्य सामानों की बरामदगी और आरोपियों की पतासाजी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
चोरी माल के पतासाजी, बरामदगी में थाना कोतरारोड प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, आरक्षक टिकेश्वर यादव, राजेश खांडे, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता और साइबर सेल के संपूर्ण स्टाफ की अहम भूमिका रही है,चोरी तिजोरी की रिकवरी पर प्रार्थी पक्ष ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।



