Skip to content

खेत के पास बने एक पुराने कुएं में गिरे गजराज दल, संसाधन की कमी के चलते गजराज दल को बाहर निकलने वन विभाग के छुट रहे पसीने…..

बलौदाबाजार/बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य से सटे हरदी गांव में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब ग्रामीणों ने खेतों के पास बने एक पुराने कुएं में चार हाथियों को गिरा हुआ देखा गया, इनमें एक मादा, दो नर और एक शावक शामिल हैं सुबह-सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने हाथियों की चिंघाड़ सुनी और तुरंत वन विभाग को सूचना दी,

यह घटना उस समय सामने हुआ जब हाथियों का दल देर रात जंगल से भटककर गांव की ओर पहुंच गया,बताया जा रहा है कि खेतों के किनारे पुराना कुआं खुला पड़ा था जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था,इसी दौरान झुंड में चल रहे चार हाथी उसमें गिर गए,हरदी गांव के रहने वाले किसान ठाकुर ने मिडिया को बताया कि सुबह लगभग 5 बजे खेत में पानी का मोटर चालू करने पहुंचे तो दूर से हाथियों के चिंघाड़ने जैसी आवाज आई.

Ad

पहले तो लगा जंगल से आवाज आ रही है लेकिन पास जाकर देखा तो चार हाथी कुएं में गिरे हुए थे उनमे से एक शावक ऊपर आने की कोशिश में था, पर बार-बार फिसल जा रहा था जिसके तुरंत बाद किसान ने गांव के दूसरे लोगों को बुलाया और वन विभाग को सूचना दी,आसपास के गांवों चरौदा रेंकाभाठा और मुड़पारसे भी लोग मौके पर पहुंच गए है,

सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अपनी टीम के साथ हरदी पहुंचे. टीम ने पहले इलाके की घेराबंदी की ताकि अन्य हाथियों को पास न आने दिया जाए, क्योंकि पास के जंगल में अभी भी हाथियों का झुंड मौजूद बताया जा रहा है,

वही घटना स्थल पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक वन विभाग के पास इस तरह के बचाव अभियान के लिए आवश्यक क्रेन, जेसीबी और रस्सियां पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं जिसके चलते रेस्किव अभियान में देरी हो रही है, फिलहाल विभाग के कर्मचारी लकड़ी और रस्सी के सहारे रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हाथी खुद ऊपर चढ़ सकें.

वन विभाग के अनुसार, मानसून के बाद हाथियों के झुंड भोजन और पानी की तलाश में जंगल की सीमा से बाहर आ जाते हैं,चूंकि बारनवापारा का इलाका वन्यजीवों के लिए खुला और हरियाली से भरपूर है, इसलिए यहां उनकी गतिविधियां अक्सर बढ़ जाती हैं,ग्रामीण इलाकों में खुले कुएं हाथियों और अन्य वन्यजीवों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं,दरअसल कई बार हाथी रात में पानी पीने या ठंडक पाने के लिए खेतों की ओर चले जाते हैं अंधेरे में वे खुले कुएं में गिर जाते हैं,,.