सूरजपुर /सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद का मामला सामने आया है, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति तलवार लहराते हुए हमला करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,वायरल वीडियो में आरोपी हाथ में तलवार लेकर आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रहा है,आरोप है कि उसने विवाद के दौरान तलवार लहराकर हमला करने की कोशिश की जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई,

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी,साथ ही विवादित जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती करने का भी आरोप लगाया गया है,
शिकायत के आधार पर बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल है,पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,



