Skip to content

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की दबिश, 14,000/- रुपये की रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार…

रायपुर / रायपुर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में दबिश देकर एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है , इस कार्रवाई के बाद से पूरे आरटीओ कार्यालय में हड़कंप का माहौल है।

दरअसल आरटीओ ऑफिस में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर शोभाराम देवांगन द्वारा एक फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी, शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के सामने झुकने के बजाय इसकी सूचना सीधे एसीबी को दी,शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

प्लान के मुताबिक, शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया,जैसे ही डाटा एंट्री ऑपरेटर शोभाराम देवांगन ने 14,000/- की नकदी स्वीकार की, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया,