Skip to content

क्राइम सीरीज देख लड़की ने ले ली लिव-इन पार्टनर UPSC छात्र की जान….

नई दिल्ली /दिल्ली पुलिस ने गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया है,

मामले में उत्तरी दिल्ली के डीसीपी राजा बंटिया ने बताया कि इस हत्याकांड के मामले में रामकेश की लिव-इन पार्टनर गर्लफ्रेंड जो एक फोरेंसिक की स्टूडेंट है और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है,

Ad

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृता चौहान (21), सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) के रूप में हुई है जो सभी मुरादाबाद (यूपी) के रहने वाले हैं,

अमृता चौहान का आरोप है कि मृतक रामकेश ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो खींची थी और उसे लैपटॉप में रखा हुआ था,जब अमृता ने फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा तो रामकेश ने मना कर दिया, जिसके बाद हत्या का प्लान बना और अमृता ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए कई क्राइम सीरीज देखी थीं जिससे उसे आइडिया आया,

घटना दिन 6 अक्टूबर को गांधी विहार की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी,शुरुआत में जानकारी मिली थी कि AC ब्लास्ट हुआ है, और आग बुझाने के बाद पुलिस को रामकेश मीणा का झुलसा हुआ शव मिला था.

जांच में CCTV फुटेज खंगाला गया जिसमें दो लोग जिनके चेहरे पर नकाब था वे घर से आते और जाते दिखाई दिए,नकाबपोशों के बाहर निकलते ही घर में ब्लास्ट हो गया,

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि मृतक रामकेश मीणा एक लड़की के साथ लिव-इन में रहता था,सीसीटीवी में दिख रहे लोगों की पहचान की गई, और अमृता की मोबाइल लोकेशन मौके के आस-पास मिली,

पूछताछ में अमृता ने स्वीकार किया कि उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित और सुमित के दोस्त संदीप के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था. सुमित कश्यप LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर है,

अमृता फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है और उसे मालूम था कि हत्या को हादसा कैसे दिखाया जा सकता है,6 अक्टूबर को अमृता और सुमित घर में दाखिल हुए और रामकेश का गला घोंटा,इसके बाद उसकी बॉडी पर घी, तेल, शराब और घर में जितना ज्वलनशील पदार्थ था वो डाला,

उन्होंने बॉडी के पास गैस सिलेंडर का पाइप रखा और सिलेंडर ऑन कर दिया, संदीप जो गैस का काम करता है, उसे मालूम था कि गैस खोलने के बाद आग लगाने से कितनी देर में ब्लास्ट होता है,अमृता ने गेट की जाली में छेद किया और गेट के बाहर आकर जाली में हाथ डालकर अंदर से दरवाजा बंद किया,

अमृता और सुमित के घर से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही ब्लास्ट हो गया,पुलिस ने हत्याकांड को हादसा दिखाने की इस कोशिश का पर्दाफाश CCTV फुटेज से किया,पुलिस ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मृतक की शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं….