कोरबा।भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के रामपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में टूरिज्म एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर से जुड़े प्रतिभागियों के लिए सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण दिनांक 5, 6 एवं 7 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा।
प्रशिक्षण में टूरिज्म एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर से जुड़े उद्यमी, महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह (SHG) तथा युवा साथी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है।
➡️ पंजीयन प्रक्रिया:
इच्छुक प्रतिभागी 5 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे सीधे लाइवलीहुड कॉलेज, रामपुर, कोरबा पहुँचकर पंजीयन करा सकते हैं।
➡️ सीटों की संख्या सीमित:
प्रत्येक बैच में केवल 35 सीटें उपलब्ध हैं।

Related Articles

जिले में घातक हथियारों के साथ छीपे है न जाने कितने प्लांट कर्मी,शराब दुकान में देशी पिस्टल से फायरिंग करने वाला प्लांट कर्मी गिरफ्तार,फोरमैन को डराने-धमकाने के गाव से देशी पिस्टल लाया था आरोपी….
Aug 22, 2026
Aug 16, 2026

