Skip to content

कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हज़ार से अधिक बहनों ने बाँधी स्नेह की डोर

कोरबा। राखी पर्व इस बार कोरबा में कुछ खास रहा, जब शहर के लोकप्रिय जननेता, स्थानीय विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने हज़ारों बहनों के साथ भाईचारे का यह पावन पर्व मनाया। मंत्री के आमंत्रण पर सुबह 11 बजे से पंचवटी स्थित शासकीय आवास बहनों के प्रेम और उत्साह से सराबोर रहा।

भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर एवं जिलेभर से आई “लाड़ली बहनों” ने मंत्री को तिलक लगाकर राखी बाँधी। मंत्री ने आत्मीयता से हर बहन का स्वागत किया, बच्चों को दुलार किया और बुजुर्ग माताओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उनकी कलाई पर सैकड़ों रंग-बिरंगी राखियों के धागे लिपट चुके थे—हर धागा आशीर्वाद, विश्वास और भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक बन गया।

Ad

मंत्री देवांगन ने कहा—“आज का यह रक्षा सूत्र केवल एक बंधन नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। कोरबा विधानसभा मेरा परिवार है। विष्णु देव सरकार ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दे रही है।”

मीडिया के प्रश्न पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा—“यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बहनों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए मैं हर पल समर्पित हूँ।”

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही और सभी बहनों को मिठाई व उपहार वितरित किए गए।