कोरबा। जिला परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सख़्त कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख मार्ग गौमाता चौक से उरगा चौक तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान टीम को नो-पार्किंग जोन में खड़ी 3 गाड़ियां मिलीं। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसी कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से की जाएगी।

विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें। नियमों का पालन करने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।


