Skip to content

कोरजा नाला में मिला एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव,पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाचं–

ब्रेकिंग रायगढ़ — धरमजयगढ़ के खर्रा घाट के पास कोरजा नाला में मिला एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, ग्रामीणों ने शव को जामुन की झाड़ियों में फंसा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी,

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अमृतपुर के करीब कोरजा नाला की घटना, मृतक ने सफेद बनियान और मटमैले रंग का कच्चा पहना हुआ है,

Ad

शुरुआती जांच में पुलिस द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत नाले में बहने या डूबने से हुई होगी,

मामले में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई होगी या बाड़ में बह कर आई होगी,pm के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चल पायेगा???

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मृतक की पहचान और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।