Skip to content

कोतवाल हुए लाइन हाजिर,SP ने जारी किया आदेश….

जशपुर /नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगर कोतवाल निरीक्षक आशीष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर मे अटैच कर दिया है,देखें आदेश–

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक के विरुद्ध शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर केवल बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था, जबकि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दुष्कर्म की FIR दर्ज किया जाना आवश्यक था, लेकिन पुलिस ने बाद में दुष्कर्म की रिपोर्ट तो दर्ज की, जिसके चलते देरी और लापरवाही को लेकर विभागीय जिम्मेदारी तय की गई है।

Ad

मामले में एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि नाबालिग से जुड़े ऐसे गंभीर अपराधों में पुलिस की चूक किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए टीआई के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है, एसपी ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर को 7 दिवस मे जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने आदेश दिए है,

वही इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मामले की जांच अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी और पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस प्रभावी कदम उठाएगी।