Skip to content

कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाई करते हुए पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से कुल 91 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद–

सारंगढ़ /बिलाईगढ़ /सारंगढ़ जिले में कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 91 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये है,यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर की गई,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक  स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कामिल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है ,

Ad

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि बरमकेला की ओर से दो वाहन – एक महिंद्रा XUV (क्रमांक OD 02A1444) और एक कंटेनर वाहन (क्रमांक HR46E2249) गांजा लेकर आ रहे हैं,

पुलिस ने बाईपास रोड, ग्राम दानसरा के पास वाहनों की जाँच शुरू की, जब पुलिस ने इन वाहनों को रोकने की कोशिश की तो वे नहीं रुके,पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और ग्राम नंदेली बाईपास रोड पर एमआरएम राइस मील के पास घेराबंदी करके उन्हें रोका, वाहनों में कुल पाँच लोग सवार थे, पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली और 29 पैकेटों में भरा हुआ 91.320 किलोग्राम गांजा बरामद किया,

इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए,जब्त की गई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 34 लाख 91 हजार रुपये है,