रायगढ़ / रायगढ़ शहर के कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत सोनिया नगर स्थित बुटिक में हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस को अनोखी सफलता हाथ लगी है, कोतवाली पुलिस ने मामले में 42 लाख रुपये से अधिक कीमती चोरी गए सामान में चार सोने के बिस्किट, तीन सोने की अंगूठी और चांदी के तीन सिल्ली कागज बरामद किए हैं, वही वारदात का मुख्य आरोपी घटना के बाद से अब तक फरार चल रहा है,
मामले में पुलिस ने प्रेस बताया कि चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित के पुत्र का दोस्त ही निकला है जिसकी सरगर्मी से तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

दरअसल घटना दिन 22 जून की रात की है जब सोनिया नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी अनूप अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर थे, घर पर उनका बेटा आदित्य अग्रवाल मौजूद था, व्यवसायी अनूप अग्रवाल वापस आने के बाद 25 जून को कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,
जिसमें बताया कि घटना की रात आदित्य का दोस्त ‘पंडित धीरज’ और घर के तीन स्टाफ मौजूद थे, जो देर रात वहां से चले गए।अगले दिन आदित्य की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया,23 जून को जब उसने घर की अलमारी चेक की तो पाया कि दूसरी मंजिल की अलमारी से चार सोने के बिस्किट गायब हैं,
साथ ही ग्राउंड फ्लोर स्थित ऑफिस से 3.40 लाख नगद और दो सोने की अंगूठियां भी चोरी हो चुकी थीं,चोरों ने पहचान से बचने के लिए बुटिक में लगे CCTV DVR और P.O.E स्विच भी निकाल लिए थे,FIR अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत दर्ज की गई और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए,
जांच के दौरान पुलिस को तब अहम सुराग मिला, जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीर रिजवान अली ने बताया कि घटना के अगले दिन उसका पुराना मित्र धीरज शर्मा उर्फ पंडित धीरज उससे मिला था और एक थैला रखकर बिना बताए चला गया, धीरज की हरकतों पर शक होने पर मीर ने थैला खोलकर देखा तो उसमें एक रुमाल में लिपटे चार सोने के बिस्किट और चांदी के कागज थे,
उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त थैला जब्त किया और उसमें से चोरी गए गहने – चार स्वर्ण बिस्किट, तीन चांदी के सिल्ली कागज और तीन सोने की अंगूठियां बरामद कीं, बरामद माल की कुल कीमत 42 लाख से अधिक आंकी गई है,
मुख्य आरोपी धीरज शर्मा घटना के बाद से फरार है और उसके पास चोरी का शेष माल होने की संभावना है, पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है, पूछताछ में पीड़ित परिवार और परिचितों से महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिले हैं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शेष चोरी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा,



