Skip to content

कोतवाली थाना क्षेत्र में यश प्रिंटर्स समेत दो स्थानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख–

रायगढ़/ एक ओर पूरा शहर दीपावली की खुशियां मना रहा था ठीक इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मणि कंचन में शाम के समय गोदाम में आग लग गई,आग लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर अमला मौके पर पहुचा और दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से किसी तरह से आग पर काबू पाया,

वही रात दस बजे के आसपास स्थानीय अनाथालय कालोनी में स्थित यश प्रिंटर्स में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने इस कदर विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया,इस भयावह आग पर आधा दर्जन दमकलों के माध्यम से लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद कहीं जाकर काबू पाया जा सका,

Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी,वहीं आस पास के लोगों ने भी मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया,शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है वहीं इस घटना में उक्त बिल्डिंग में संचालित यश प्रिंटर्स एवं एपीएम कमर्शियल फर्म का पुरा सामान जल कर खाक हो गया है,

आगजनी से दोनों फर्मों में तकरीबन सवा तीन करोड़ रूपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है,उक्त बिल्डिंग के भू-तल में यश प्रिंटर्स संचालित होता है जिसके प्रोपराईटर जितेन्द्र चोपड़ा हैं और प्रथम तल में उनके भाई यश चोपड़ा की फर्म एवीएम कमर्शियल संचालित होती है,

बताया जा रहा है कि दीपावली त्यौहार होने के कारण दोनों ही फर्मों के सभी स्टॉफ को शाम 7 बजे छुट्टी दे दी गई थी,इसके बाद परिवार के सदस्यों ने शुभ मुहूर्त में अपने प्रतिष्ठान में जाकर माता लक्ष्मी और गणेश जी की विधिवत पूजा की दीप जलाये और परिवार के सभी सदस्य घर चले गये थे,
यश चोपड़ा दुकान में ही रूके थे तथा सभी दिये बुझने के बाद उन्हें एक जगह जमा कर रात लगभग दस बजे शटर में ताला बंद कर घर आये,

वहीं आधे घंटे बाद याने कि साढ़े दस बजे यश चोपड़ा को मोहल्ले के ही युवक ने फोन से सूचना दी कि उसकी दुकान में से धुआं निकल रहा है शायद आग लग गई है,आग लगने की जानकारी होते ही यश तत्काल दुकान पहुंचे और छोटा शटर जैसा ही खोला आग का भभका बाहर निकला जिसे देख वहां मौजूद सभी के होश उड़ गये,

यश ने तत्काल अपने भाई जितेन्द्र चोपड़ा सहित फायर ब्रिगेड व विद्युत विभाग में आग लगने की जानकारी दी, इधर इससे पहले की दमकल पहुंच पाती क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के पानी से आग बुझाने का प्रयास जारी रखा, सूचना देने के लगभग आधे घंटे बाद याने लगभग 11 बजे नगरनिगम की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची,

लेकिन तब तक आग ने पूरे यश प्रिंटर्स की बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था,दुकान के अंदर से इस कदर आग की लपटें उठ रही थी कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जा रहे थे,हालांकि मौके पर पहुंचते ही दमकल की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया मगर आग का विकराल रूप कम होने का नाम नहीं ले रहा था,

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुँची और जिंदल से भी फायर ब्रिगेड मंगवाई गई,जिंदल की चार दमकल भी अनाथालय कालोनी पंहुंची और फोम का छिड़काव शुरू किया,नगर निगम व जिंदल की आधा दर्जन दमकल के सहारे टीम ने भारी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया तथा सुबह लगभग तीन बजे आग पर काबु पाया जा सका,

इसके बाद कहीं जाकर सभी ने राहत की सांस ली,आग इतनी विकराल थी कि वहां रखा सारा सामान राख हो गया था, आग दुकान के पीछे तक पहुंच चुकी थी, ऐसे में आसपास के इलाके में भी आग न  फैले इसको लेकर भी लोग भयभीत थे तथा दुकान के अगल बगल रहने वालों ने भी अपना सामान निकालकर बाहर ही रतजगा किया,आग लगने के पिछे का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,वही इस आगजनी की घटना में हुए नुक्सान के बारे में चौपडा बंधुओं ने बताया कि सरे उपकरण समेत लगभग तीन करोड़ रुपये का सामान जलकर राख़ हो गया है,