Skip to content

ओवरटेक के चक्कर में कैप्सूल वाहन के नीचे आया बाइक सवार वाहन से कुचलकर मौके पर ही हो गई मौत–

जांजगीर चाम्पा /जांजगीर जिला के शिवरीनारायण में एक कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार की है,

मिली जानकारी के अनुसार मुड़पार निवासी गुलशन साहू पिता सुंदर साहू उम्र 27 साल अपनी पल्सर बाइक सीजी 11 बी एम एम 6452 में सवार होकर शिवरीनारायण से अपने गाँव मुडपार की ओर आ रहा था,इसी दौरान मुडपार चौक के पास पीछे से आ रही कैप्सूल वाहन सीजी 22 ए जी 8186 ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया,

Ad

जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,साथ ही दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है,

प्रत्यक्षदर्सियों ने बताया कि घटना ओवरटेक के कारण हुई है, ऐसी घटनाओं को लेकर लगातार यातायात, पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों सचेत कराया जाता रहा है,

हम अपने मिडिया के भी माध्यम लोगों से आह्वान करते है की आप वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरते और ओवर टेक करते समय सुनिश्चित कर ले की वहां पर परियाप्त जगह है की नहीं,