Skip to content

केलोविहार शा. कर्मचारी गृह निर्माण मंडल रायगढ़ का संचालक मंडल चुनाव सम्पन्न,

रायगढ़/केलोविहार शा कर्मचारी गृह निर्माण मंडल रायगढ़ का संचालक मंडल चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, इस चुनाव में कुल दो पैनल मैदान में थे, जिनमें से एक पैनल के सभी प्रत्याशियों ने विजय हासिल की,चुनाव में कुल 253 मतदाताओं में से 179  ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,

विभिन्न वर्गों से उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार रही—सामान्य पुरुष: 9, सामान्य महिला: 2, ओबीसी पुरुष: 5, ओबीसी महिला: 1,अनुसूचित जाति/जनजाति पुरुष: 1।

Ad

विजयी प्रत्याशी के रूप में-चित्रसेन पटेल, नंदकिशोर सतपथी, प्रदीप कुमार चौबे, संजीव कुमार सेठी, सूर्य कुमार पण्डा, कुसुम मिश्रा, कबीर दास पटेल, कन्हैया लाल जलक्षत्री एवं किंकर प्रसाद चौधरी निर्वाचित हुए। वहीं अनिता नायक एवं राजकुमार सारथी दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही केलोविहार एवं प्राची विहार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जीते हुए पैनल के विजेताओं को लेकर निवासियों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ बांटकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस चुनाव में उत्कल ब्राह्मण समाज से जुड़े नंदकिशोर सतपथी की जीत पर समाज में विशेष हर्ष देखा गया। समाज के विप्रजनों ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि नंदकिशोर सतपथी को इसी वर्ष राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों की ओर से बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं।