रायपुर/केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राजकीय सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया। विमान उतरत ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे बढ़कर गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज़ भी दिखा- अतिथियों को पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, एयरपोर्ट परिसर में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। शाह के स्वागत के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की थी।





